महराजगंज। सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी देख हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने देर शाम आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कॉलेज रोड पर हाजी कॉप्लेक्स में दुकान चलाने वाले अरबाज खान पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। हियुवा नेता आकाश श्रीवास्तव, मदन यादव, गौतम अग्रहरि, राहुल कश्यप, राघवेंद्र मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने शिकायत की। कोतवाल सदर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अरबाज खान को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।