निचलौल। थाना क्षेत्र के अमडी गांव के टोला पतौना में मंगलवार रात को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा था। वहीं, बुधवार को दोनों पक्षों के लोगों में पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस दोनों पक्षों से नौ नामजद सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि अमडी गांव के टोला पतौना में मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर हुई विवाद में एक पक्ष शिवनरायन पासवान की शिकायत पर पांच नामजद आरोपी मैनुद्दीन, इमरान, ओवैदुल्लाह, इरफान, बबलू के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ और दूसरे पक्ष के मैनुद्दीन की शिकायत पर चार नामजद आरोपी शिवनरायन पासवान और उनकी पत्नी, मिथिलेश, रीतुल के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।