महराजगंज। ठूठीबारी के पास नौतनवां कस्टम के अधिकारी की टीम ने छापेमारी कर नेपाल ले जाने के लिए रखा गुब्बारा बरामद किया है। रविवार दोपहर मुखबीर द्वारा नौतनवां कस्टम को सूचना मिली कि ठूठीबारी के पास नेपाल तस्करी के लिए प्लास्टिक बोरे में लाखों रुपए मूल्य गुब्बारा रखा गया है। सूचना पाते ही कस्टम के अधिकारी अपने टीम साथ मौके पर पहुंच कर बोरे में रखा गुब्बारा बरामद कर कस्टम कार्यालय ले आए। नौतनवां कस्टम के सुपरिटेंडेंट विशाल मेहता का कहना है कि ठूठीबारी क्षेत्र से नेपाल तस्करी के लिए रखा गया गुब्बारा बरामद किया गया है। कार्रवाई की जा रही है। संवाद