फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्याज की रकम वसूल करने के लिए दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के मुसहर बस्ती कलनही खुर्द के टोला चरभरीया में ब्याज की रकम वसूल करने के लिए एक सूदखोर ने अपने सहयोगियों के साथ दंपती की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मुसहर बस्ती कलनही खुर्द के टोला चरभरीया निवासनी कबूतरी देवी ने बताया है कि वह गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से 16 माह पूर्व ब्याज पर 17 हजार रुपये ली थी। जिसे ब्याज सहित कई किस्तों रकम को लौटा दी। उसके बाद भी उक्त व्यक्ति की ओर से ब्याज के तौर पर 10 हजार रुपये की मांग की जाने लगी। हिसाब कराकर रकम देने की बात कहने पर वह आक्रोशित हो उठे। फिर अपने सहयोगी के साथ उनके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आए पति को भी उन लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले में पीड़िता कबूतरी देवी के तहरीर पर आरोपी गौतम मद्धेशिया और लक्ष्मण के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें