फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली राष्ट्र बना : केशव मौर्य

Thu, 22 Jun 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई के आदर्श इंटर काॅलेज के मैदान में डिप्टी सीएम ने जनसभा को किया संबोधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश का प्रतिनिधित्व एक कमजोर प्रधानमंत्री करते थे, जिसका नतीजा था कि आए दिन आतंकवादी हमले में देश के जवान शहीद होते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश शक्तिशाली बन गया है। आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब सेना के जवान उनके घर में घुस कर दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन व रूस युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री के आह्वान पर युद्ध रोक कर भारतीयों को सुरक्षित भारत भेजा गया। भारत की सराहना अमेरिका भी कर रहा है। शीघ्र भारत विश्व गुरु बनेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कोल्हुई के आदर्श इंटर काॅलेज में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद का जबाव सख्ती से दिया हैं। चाहे उरी हो या पुलवामा घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों को खामियाजा भुगतना पड़ा है। देश में एक कानून का राज चलेग। जम्मू काश्मीर में तिरंगा नहीं फहराया जाता था। अब सभी लोगों के घरों पर तिरंगा लहरा रहा है। धारा 370 समाप्त करने व राम मंदिर बनवाने का संकल्प सरकार ने पूरा करके दिखा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें