फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आईसीटी लैब से होगी परिषदीय स्कूलों की निगरानी

Fri, 09 Feb 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के परिषदीय स्कूलों की निगरानी के लिए सभी 12 ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर आईसीटी लैब सक्रिय कर दिए गए हैं। लैब में प्रोजेक्टर के साथ कंप्यूटर लगे हैं। आईसीटी लैब के माध्यम से छात्र को हर विषय कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसमें सप्ताह में हर विषय का कम से कम एक आईसीटी लैब में ही लगेगा। इसके लिए अलग से रजिस्टर बनाया गया है।
विज्ञापन

आईसीटी लैब में कंप्यूटर के माध्यम से पढ़ाए जाने वाले विषय और तारीख की डिटेल संस्था प्रधान से सत्यापित करवाकर कार्यालय को भेजा जाएगा। आईसीटी लैब में क्लास के दौरान छात्र को एजुकेशनल वीडियो के माध्यम से विषय की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा सेटेलाइट प्रसारण के माध्यम से छात्रों को समय-समय पर विषय विशेषज्ञों से भी पढ़ने का अवसर मिलेगा। आईसीटी लैब निजी स्कूलों की स्मार्ट कक्षाओं को टक्कर देने के लिए शुरू किया गया है। ताकि सरकारी स्कूल के छात्र भी आगे बढ़ सकें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि सभी 12 ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर आईसीटी लैब बनकर तैयार है। विभिन्न विषयों को पढ़ाने के लिए आईसीटी लैब का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अब स्कूल में उपस्थिति रजिस्टर की तरह पूरा ब्योरा रखा जाएगा। सप्ताह में एक दिन हर विषय का एक समय आईसीटी लैब में होगा। विषय शिक्षक इसका रिकॉर्ड संस्था प्रधान से सत्यापित करवाएंगे। लैब में कंप्यूटर लगाने के साथ प्रोजेक्टर भी लगाया गया है। इस लैब में शिक्षक सिर्फ छात्रों को पढ़ाएंगे ही नहीं बल्कि सरकारी कामों को भी आसानी से निपटा सकेंगे। इसके साथ ही बीआरसी से ही सभी स्कूलों की निगरानी भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें