फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के मनमानी का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार के मनमानी का वीडियो वायरल
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोकवा के कोटेदार के मनमानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने घटतौली का विरोध करने पर कोटेदार द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोटेदार की मनमानी से आजिज ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण राजकुमार, किरन, शांति व कुशमावती आदि ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों के शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर शाह मुहम्मद ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं कोटेदार ने कहा कि विरोधियों के इशारे पर बेवजह बदनाम कर परेशान करने की कोशिश की जा रही है। राशन वितरण नियमानुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें