फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 299 सैंपल की जांच में दो कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Apr 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोरोना संक्रमितों को मिलने का क्रम जारी है, लेकिन लोग बचाव के प्रति सजग नहीं हैं। सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। मास्क लगाने से भी लोग परहेज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने की कोशिश जारी है। बृहस्पतिवार को जिले में 299 सैंपल की जांच में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की जांच के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था है। अधिक से अधिक लोगों की जांच करने पर जोर दिया जा रहा है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस बार संक्रमितों में कोई गंभीर केस सामने नहीं आ रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के सतर्कता बेहद जरूरी है। सैनिटाइजर का प्रयोग करें। हाथ धुलते रहे। भीड़ में जाने से परहेज करें। मास्क प्रयोग करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार जांच कराने के बाद दवा लें। झोला छाप के चक्कर में न पड़े, इससे समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें