बढ़या गांव में रील बनाने को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडो के साथ आक्रोशित महिलाएं।संवाद
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़या गांव में रविवार को उस दौरान हंगामा खड़ा हो गया, जब रील बनाने पर दो पक्षों की महिलाएं आमने-सामने लाठी-डंडा लेकर खड़ी हो गईं। महिलाओं के बीच घंटों विवाद चलता रहा। लोगों ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
जानकारी के मुताबिक, बढ़या गांव में कुछ बच्चे सोशल मोडिया पर अपलोड करने के लिए मोबाइल फोन से रील बना रहे थे, जो एक महिला को नागवार लगा। उसने विरोध किया तो बच्चे घर आकर परिजनों से शिकायत कर दी। इससे आक्रोशित दोनों पक्षों की महिलाएं लाठी-डंडे के साथ एक-दूसरे पर हमला बोलने के लिए आमने-सामने खड़ा हो गईं। विवाद को बढ़ता देख लोगों के समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। निचलौल के थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद