फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मतदान केंद्रों की स्थिति का पता लगा रहे नियंत्रण कक्ष के कर्मी

Tue, 25 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष के नेतृत्व में कर्मी स्थितियों को जानने में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 10 निकायों में चार मई को होने वाली मतदान प्रकिया के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों व बूथों की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी नियंत्रण कक्ष की ओर से सेक्टर व जोनल अधिकारी से उनसे जुड़े केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। उद्देश्य है कि वहां की कमियों को जानकर उसे समय रहते दुरुस्त कराया जा सके।
निकाय चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष सक्रिय हो चुका है। यहां पर प्रभारी अधिकारी के रूप में सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह के साथ ही दो संख्याधिकारी के रूप में जैनेंद्र कुमार व संतराज को तैनात किया गया है। सोमवार को उपरोक्त लोगों को मतदान केंद्रों की जानकारी लेने व उसकी रिपोर्ट देने को कहा गया था, जिसके क्रम में सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट से उनसे जुड़े मतदान केंद्रोंं का बिंदुवार पता लगाया गया।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर एकत्र की जा रही थी सूचना
सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट से मतदान केंद्र के नाम, भवन की स्थिति, उसके क्षेत्रफल, मतदान स्थल तक आने-जाने के लिए दरवाजों की संख्या, मतदान केंद्र से मतदान पार्टी के वाहन स्थल की दूरी, पेयजल सुविधा, रैम्प, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, नेट कनेक्टविटी, छाया, चहारदीवारी आदि बिंदु पर जानकारी प्राप्त की गई।
विज्ञापन


रवानगी स्थल पर भेजी गईं मतपेटिकाएं
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मत पेटिकाओं को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर भेजने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कुल 286 मतदेय स्थलों पर 572 मतपेटिका लगेगी। ऐसे में सभी निकायों से जुड़े रवानगी स्थल पर उन्हें सोमवार से भेजा जाने लगा है।
कोट
निकाय चुनाव में लगे सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट से मतदान केंद्रों की स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय को भेजी जाएगी।
सवींद्र सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें