फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं को परेशानी

Fri, 09 Jun 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहल्लों में लो वोल्टेज से उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

शहर में नहीं दूर हो पा रही समस्या, गर्मी से बेहाल हो रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। दिन व रात में बिजली गुल होने का क्रम जारी है। रुक-रुक कर कई बार कटौती हो रही है।
बिजली उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली बिल वसूली के लिए निगम के अधिकारियों की ओर से तरह तरह की योजनाएं बनाई जा रही है। लेकिन बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने को लेकर योजनाए गर्मी बितने के बाद बनाई जाएगी। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर ओवर लोड चल रहा है। इसकी क्षमता नहीं बढ़ाई जा रही है। अधीशासी अभियंता राहुल शर्मा ने कहा कि आरडीएसएस योजना के ओवर लोड ट्रांसफार्मर बदलने की तैयारी की जा रही है। बिजली आपूर्ति ठीक ढंग से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई कक्ष में नहीं चला कंप्यूटर, डोल रहा पंखा
महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में पंखा धीरे धीरे डोल रहा है। कंप्यूटर भी नहीं चल पा रहा है। जिससे यहां जरूरी कार्य से आने वाले लोगों को वापस जाना पड़ रहा है। अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। बीते दिनों मलेरिया अनुभाग की बिजली पांच दिन तक कटी रही। यहां के कर्मचारी इधर उधर टहलकर काम चला रहे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें