फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्यामदेउरवां-मुहम्मदपुर मार्ग का निर्माण शुरू

विज्ञापन
श्यामदेउरवां से मुहम्मदपुर गांव को जाने वाले मार्ग का निर्माण शुरू।संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोगों को आने-जाने में हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां से मुहम्मदपुर गांव को जाने वाले मार्ग का निर्माण बुधवार से शुरू हो गया है। इस मार्ग की बदहाली को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी और मार्ग दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
एनएच 730 से मुहम्मदपुर जाने वाली सड़क पिछले कई वर्षो से क्षतिग्रस्त थी। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। कई बार ग्रामीणों ने इसे ठीक कराने की अधिकारियों से मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमार, गोपाल, ध्यानचंद, गृजेन्दु पटेल ने बताया कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो गया है।लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता डीएन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। लगभग 18 लाख रुपये की लागत से श्यामदेउरवां-मुहम्मदपुर मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें