सेखुई ग्राम सभा मे निर्माणाधीन ओवर हेड टैंक।
चौक बाजार। क्षेत्र के सेखुई ग्राम सभा में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा हो था, लेकिन दो वर्ष 10 दिन बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य संपन्न नहीं हो सका है। ग्रामीण शुद्ध पेयजल से वंचित हैं।
जानकारी के अनुसार सेखुई में चौक-घोड़हवा मार्ग से सेट काली मंदिर के पास ओवरहेड टैंक का निर्माण हो रहा है जिसकी लागत एक करोड़ छियासी लाख के करीब है। ओवरहेड टैंक के बन जाने से ग्राम सभा के करीब पांच हजार आबादी को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। यह कार्य 18 महीने में संपन्न होना था लेकिन दो वर्ष पूरे होने के बाद भी संपन्न नहीं हो सका है। जिसका नतीजा है कि ग्रामीण अशुद्ध पानी पीकर बीमार हो रहे है। अशुद्ध पानी पीने से गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। कुछ लोग खरीद कर पानी पीने पीते हैं।
ग्रामीण सूरज पांडेय ने बताया कि गांव के अधिकतर हैंडपंप खराब हो चुके हैं। ग्रामीण अशुद्ध पानी पीने को विवश है। पेट में गैस, अपच, लीवर की समस्या बुखार जैसी अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही है। ग्रामीण मनीष गुप्ता ने बताया की धीमी गति से ओवरहेड टैंक का निर्माण हो रहा है। कभी काम चलता है तो कभी संबंधित ठेकेदार द्वारा काम बंद करा दिया जाता है।
खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि ओवरहेड टैंक का कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही निर्माण सम्पन्न कराया जाएगा। ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल मिलने लगेगा।