फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेसियों ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

Tue, 13 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नेहरू नगर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध के प्रतिमा के पास दीप जलाकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा की आतंकी हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें निर्दोष लोगों की मौत हुई है। सबकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह ने कहा की आतंकियों ने निर्दोष लोगों की हत्या कर दी जो बेहद कायराना हरकत है। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा की आतंक का खत्मा होना जरूरी है। सेना के जवान जिस तरह पाकिस्तान में आतंकियों के कैंप को ध्वस्त किया है, वह सराहनीय है। इस दौरान चंद्रजीत भारती, विनोद सिंह, विराज वीर अभिमन्यु, गोविंद मिश्रा, नूरआलम, ब्रजकिशोर, निठुरी सिंह, शंकर वर्मा, चंदन तिवारी, राम निवास चौबे, अंगिरा पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें