फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दिल्ली चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


नौतनवा। कांग्रेस पार्टी की बुधवार को नगर स्थित कैंप कार्यालय पर एक बैठक हुई। बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की गई। पार्टी अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष नेहाल इराकी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। हस्ताक्षर अभियान में पांच करोड़ से अधिक लोगों का समर्थन मिला है। इस बार दिल्ली की रैली में नौतनवा से इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच करें कि पूरे जनपद और देश में यह एक चर्चा का विषय बन सके। इस दौरान पूर्व प्रमुख अबरार इराकी, सदा मोहन उपाध्याय, राजन शुक्ला, गंगाजल चौरसिया, राजन कुमार प्रजापति, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश साहनी, नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें