फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने गौरव पदयात्रा की

विज्ञापन
नौतनवां विधानसभा के परसामलिक से पेड़ारी चौराहे पर पद यात्रा करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता। संव? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने गौरव पदयात्रा की
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को आजादी के 75वें वर्ष पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसियों ने गौरव पद यात्रा निकाली गई।
यात्रा ने परसामलिक से पेड़ारी चौराहा होकर बैकुण्ठपुर सहकारी समिति नौतनवां तक 10 किमी की दूरी तय की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के युवाओं को याद रखना होगा की अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, चन्द्रशेखर आजाद ने प्राणों को न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का मंत्र देकर देशवासियों को प्रेम करना सिखाया। इस सिद्धांत को आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान सदामोहन उपाध्याय, गोपाल शाही, अनवर अली, नूरआलम, कृष्णचंद्र पांडेय, उमेश साहनी, इसरार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

------------------------
समाजवादियों ने फहराया घर-घर तिरंगा
महराजगंज। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के बृजमनगंज, नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के रीगल गार्डेन और सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्रामसभा रेहांव और खुटहां में सदस्यता अभियान चलाया। साथ ही उन्होंने हर घर पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि 1942 में नौ अगस्त को गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था। उसके बाद भारत को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली। इस मौके पर भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र की सुरक्षा के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया। इस मौके पर सदस्यता अभियान प्रभारी महेंद्र चौहान, पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, विंद्रेश कन्नौजिया, परशुराम निषाद, दिलीप शुक्ला, मक्खु प्रसाद, मदन गोपाल यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें