फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण खत्म करना चाहती है कांग्रेस : डॉ. विजय

Thu, 23 May 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस आरक्षण खत्म करना चाहती है, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। ये बातें पूर्व डीजीपी और भाजपा नेता डॉ. विजय कुमार ने बुधवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि कोई भी अनुसूचित जाति के आरक्षण को खत्म करने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग पर जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी कोई आंच नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि 10 साल से हम पावर में हैं। मगर आरक्षण पर आघात कांग्रेस पार्टी ने किया है। कर्नाटक और हैदराबाद में उन्होंने धर्म के आधार पर चार प्रतिशत और पांच प्रतिशत आरक्षण दिया है। इससे पिछड़ा वर्ग, एससी और ओबीसी वर्ग के आरक्षण पर डाका पड़ा है। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, प्रमोद गुप्ता, केडी अग्रवाल, मानवेन्द्र सिंह, राकेश अग्रहरी, आशीष गौतम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें