कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
- डीजल-पेट्रोल के बढ़ते कीमतों का किया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगाई, बेरोजगारी और डीजल-पेट्रोल के बढ़ते कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता विजय सिंह एडवोकेट व जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने कहा अब आदमी महंगाई से त्रस्त हो चुका है उसकी जीविका को महंगाई ने छीन लिया है। जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी ने कहा केंद्र सरकार द्वारा रोज पेट्रोल और डीजल की मुल्य वृद्धि करना, गैस सिलिंडर के दामों को बढ़ाना तथा महंगाई के कारण आम आदमी की कमर टूट चुकी है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प बची है। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, राकेश त्रिपाठी , मोहम्मद वहाब, उमेश सहानी, रामप्रताप सिंह, रामप्रकाश निषाद, कैलाश विश्वकर्मा, जयप्रकाश, रामलखन, अमजद खान, जोखू, मोहम्मद रफीक आदि मौजूद रहें।