फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। सभी कार्यकर्ताओं ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने, कुलावों की सफाई एवं मरम्मत कराने की मांग की। इन दिनों बारिश नहीं होने से खेत में धान की रोपाई सूख गई है जिससे किसानों द्वारा खेत में लगी पूंजी बर्बाद होने के कगार पर है।
जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि जिले में बारिश नहीं होने से धान की रोपाई सूख रही है। किसानों की परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। महंगाई में खेती करना मुश्किल हो गया है। किसानों को सिचाई में परेशानी हो रही है। नहर में पानी हेड से टेल तक नहीं पहुंच रहा है। कुलावों की सफाई नहीं होने से पानी खेत तक नहीं पहुंच पा रहा है। रोपाई सूखने के कारण जिले को सरकार सूखा घोषित करें। मुख्य नहरों से खेतों के सिंचाई के कुलावां (नालों) का निर्माण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ था, लेकिन बाद के सरकारों ने उन कुलावों पर ध्यान नहीं दिया जिससे सभी नाले क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि पंपिंगसेट से बार बार सिंचाई कर सके। इस दौरान आलोक प्रसाद, वीराज वीर अभिमन्यू, शिव शंकर वर्मा, पूर्णवासी प्रसाद, तेज बहादुर पांडेय, गोपाल शाही, अमित गुरू, नूर आलम, अकील शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें