फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना काम कराए भुगतान करने संबंधी डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवा तहसील के ग्राम सभा मनिकापुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बिना काम कराए भुगतान करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत मनिकापुर में सड़क, नाली, बिजली आदि कार्यों की कार्ययोजना बनाकर प्रस्ताव पारित कर कागज में ही सारा कार्य कर दिया गया है। ग्राम पंचायत में हैंडपंप लगाने एवं मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कराया गया है, जबकि एक भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीण राकेश यादव, चिंता देवी, ज्ञानमती, सुनीता, प्रेमशीला, सरस्वती, निर्मला, कमलावती ने चेतावनी दी कि यदि 20 अक्तूबर तक मामले की जांच कर इसमें संलिप्त ग्राम प्रधान एवं सचिव के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आमरण अनशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें