संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कही है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि किशोरी अपनी मां के साथ गांव में रहती है। पिता प्रदेश में मजदूरी करते हैं। पड़ोस में ही बंगाल से आया एक युवक किराए के मकान में रहकर दवा की दुकान चलाता था। किशोरी का वहां आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी। जब इसकी भनक किशोरी के परिजनों को लगी। किशोरी की मां ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिला है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।