फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की फोटो वाले बैनर व होर्डिंग फाड़े जाने की शिकायत

Tue, 16 May 2017 11:44 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएम की फोटो पटी हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर के जानकीनगर निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को एसडीएम आलोक कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपकर उसके द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में निकाय चुनाव को लेकर लगवाये गए बैनर व होर्डिंग पर बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को निशाना बनाकर उसे फाड़े जाने की शिकायत की है। शिकायतकर्ता विकास गोयल का कहना है कि वह रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा हुआ है। उसने नगर निकाय चुनाव से संबंधित बैनर व होर्डिंग नगर के कई वार्डों व चौराहों पर लगवाए थे। कुछ अज्ञात लोगों ने जनता चौक, सोनारी मुहल्ला, अस्पताल चौराहा, पुराना नौतनवां सहित कुल बाइस जगहों पर लगे बैनर व होर्डिंगों में मुख्यमंत्री के फोटो को निशाना बनाकर फाड़ दिया गया। उनकी मांग है कि इस मामले में अज्ञात अराजक तत्वों की खोजबीन कर कार्रवाई की जाए। एसडीएम आलोक कुमार का कहना है कि पुलिस को इस मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें