महराजगंज। राजकीय बीज भंडार घुघली में अनियमितता की शिकायत संबंधी ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर जांच की मांग की। ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य टुनटुन ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को यंत्रों के लिए जो अनुदान उपलब्ध मिल रहा है, उसमें ब्लॉक द्वारा काफी मनमानी की जा रही है। शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए अनुदान कीट यंत्र को गरीब किसानों के बीच नहीं पहुंच पा रहा है। इस दौरान मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम पांडेय, एमएलसी प्रतिनिधि आशीष कुमार गौतम, जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद