फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कड़ी सुरक्षा में कंपार्टमेंट परीक्षा, 33 रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक दोनों पालियों की परीक्षा का जायजा लिया। 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से छोड़ दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मुख्यालय स्थित महराजगंज इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए हाईस्कूल से 337 बच्चे नामांकित थे जिनकी परीक्षा पहली पाली में संपन्न हुई। मुख्य द्वार पर जांच के बाद ही बच्चों को भीतर जाने दिया। कड़ाई को देखते हुए 14 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी जिन्हें विभाग ने अनुपस्थित माना। इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई जिसके लिए 375 बच्चे नामांकित थे। इसमें कुल 19 बच्चे गैरहाजिर रहे। सर्वाधिक नागरिक शास्त्र में पांच, 4 गणित विषय तो 3 जंतु विज्ञान में गैर हाजिर मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम रहे। मुख्य द्वार व कक्ष द्वार पर बच्चों की तलाशी ली गई। कड़ाई के चलते 33 बच्चों ने दोनों पालियों में परीक्षा छोड़ी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी परीक्षा का जायजा दोनों पालियों में लिया। मुख्य परीक्षा की तरह प्रश्नपत्र स्ट्रांगरूम के डबल लॉक में रखवा दिए गए। वहां भी सीसी कैमरों से निगरानी है। केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की उपस्थिति में बंडल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. सुजीत चौधरी, प्रधानाचार्य, महराजगंज इंटर काॅलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें