फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जागरुकता से ही संभव है संचारी रोग पर नियंत्रण

Sun, 02 Jul 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संचारी रोग की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी है। इस रोग को आपसी सहयोग से समाप्त किया जा सकता है।
उक्त बातें खंडेशर के ग्राम प्रधान चतुर्भुज सिंह ने कही। वह शनिवार को सीएचसी घुघली में संचारी रोग पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा की जागरुकता से ही संचारी रोग पर नियंत्रण संभव है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित विक्रम ने कहा कि आज के कुछ वर्षों पहले छोटे बच्चे असमय काल के गाल में समा रहे थे। जागरुकता के कारण हम इस पर काबू पा सके। इसी लिए हर व्यक्ति को सफाई पर ध्यान देना होगा और समय पर इलाज कराना होगा। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियानमेंआशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के बचाव के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए व्यक्तिगत सफाई के साथ-साथ टीका लगवाना भी जरूरी है। इस दौरान वेद प्रकाश चौरसिया, मिथिलेश शाही, डॉ. दयानंद यादव, अभय सिंह, अनिल जायसवाल, बलराम साहनी, मुरारी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें