फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आमजन ने किया सम्मानित

Sun, 28 Jan 2024 01:43 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,चौक बाजार

सार

लंबी कूद में रिंका यादव को गोल्ड, प्रिया राजभर को 600 मीटर दौड़ में गोल्ड, उजाला को 400 मीटर में गोल्ड मिला था। इसी जीत के साथ राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लिए महाराजगंज के चौक नगर पंचायत की तीनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
नगर पंचायत चौक में राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में चयन होने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली तीन खिलाड़ियों का चौक के  स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। यह तीनों खिलाड़ी चौक नगर पंचायत के सोनाड़ी खास के निवासी हैं। खेल प्रशिक्षक कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि इन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


लंबी कूद में रिंका यादव को गोल्ड, प्रिया राजभर को 600 मीटर दौड़ में गोल्ड, उजाला को 400 मीटर में गोल्ड मिला था। इसी जीत के साथ राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लिए प्रतिभाग करने के लिए चयन भी हुआ है। सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक समेत सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ. राम ललित राव, दीपू, संदीप राजभर, मुन्ना लाल चौधरी, अनवर अली, शेरु, संजय, रामाश्रय यादव, सभासद त्रिभुवन गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें