फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिना एसएमएस सिस्टम चल रहा कंबाइन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के चल रही एक कंबाइन मशीन को प्रशासन ने सीज कर दिया है। उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार बुधवार को क्षेत्र के भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव में एक कंबाइन मशीन बिना एसएमएस के संचालित की जा रही है। एसडीएम सदर तत्काल मौके पर पहुंचे। एक कंबाइन मशीन बिना एसएमएस सिस्टम चलते मिली। कंबाइन मशीन को मौके पर ही सीज कर घुघली थाने को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें