फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएमएस के बिना कंबाइन मशीन काट रही थी धान, सीज

Wed, 20 Nov 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। नायब तहसीलदार सदर देश दीपक त्रिपाठी ने बरवाराजा में धान काट रही कंबाइन मशीन को पकड़ लिया। चालक और परिचालक को पुलिस की हिरासत में दिया गया। पुलिस कंबाइन मशीन और चालक, परिचालक को बागापार चौकी पर ले आई। मशीन को सीज किया गया है। नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी को सूचना मिली कि बरवाराजा के सिवान में पराली जलाई जा रही है। राजस्व निरीक्षक जनकराज प्रजापति और उपनिरीक्षक रितेश सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। कंबाइन मशीन बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) के धान काटते हुए पाई गई। तत्काल उसे पकड़ लिया गया। नायब तहसीलदार को बताया गया कि मजदूर न मिलने के चलते कंबाइन मशीन से धान कटवाया जा रहा था। पुलिस ने मशीन चालक को पकड़ लिया और बागापार पुलिस चौकी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें