स्कूल गेट के सामने दिखा कोबरा रेस्क्यू करते रामबचन साहनी ।
ठूठीबारी। किशुनपुर गांव में एक निजी विद्यालय के सामने कोबरा दिखने से छात्रों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। क्षेत्र के जमुई कला निवासी वन्यजीव रक्षक रेस्क्यू टीम के रामबचन साहनी ने बताया कि किसुनपुर गांव स्थित गुरुकुल विद्यालय के समीप एक कोबरा सांप निकलने की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर मधवलिया रेंज के जंगलों में छोड़ दिया गया। संवाद