फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बदहाल व्यवस्था पर सीएमओ ने चिकित्सक को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली पकड़ी और श्यामदेउरवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। एक केंद्र पर सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित डॉक्टर को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश कि अस्पतालों में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रम्हौली पकड़ी पहुंचे। यहां परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद खराब मिली। उन्होंने संबंधित चिकित्सक को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर, वार्ड, ओपीडी और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, यह स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें