खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव में नो मेंस लैंड के पास पुलिस ने गश्त के दौरान नेपाली नंबर प्लेट की बाइक पर लदे शूट व साड़ी बरामद किया है। पुलिस ने बरामद सामान को अग्रिम कार्यवाही के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया। खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार की रात तीन कांस्टेबल के साथ खनुआ गांव के पास गश्त पर निकले थे। इसी बीच भारतीय क्षेत्र की तरफ से एक नेपाली नंबर प्लेट की बाइक आती हुई दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर चालक बाइक पर लदा सामान छोड़कर खुली सीमा का फायदा उठाकर भाग गया। सामान की तलाशी लेने पर 75 पीस शूट व 40 पीस लाल रंग की साड़ी बरामद हुई। बरामद कपड़ों और बाइक को अग्रिम अग्रिम कार्यवाही के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।