फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जानकी नगर वार्ड में चार दुकानों में नकदी समेत कपड़ा चोरी

विज्ञापन
जानकी नगर वार्ड में चार दुकानों में नकदी समेत कपड़ा चोरी
विज्ञापन
चोर शटर के ऊपर से घुस कर दुकान में रखी नकदी व सामान लेकर हुए फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नौतनवां कस्बे के जानकी नगर वार्ड में शनिवार रात चोरों ने कपड़ों की चार दुकानों में घुसकर नकदी, साड़ी, कपड़े चोरी कर फरार हो गए। चारों दुकानें आसपास हैं। एक दुकान के रास्ते घुसकर सभी दुकानों को चोरों ने खंगाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

नौतनवां थाना क्षेत्र के छपवा निवासी सतीश मद्धेशिया की नौतनवां के जानकी नगर वार्ड में कपड़े की दुकान है। शनिवार की रात चोर शटर के ऊपर से दुकाने में घुसे और 5080 रुपये, साड़ी, पैंट आदि कपड़ा चुरा ले गए। वहीं बगल में सुभाष मद्धेशिया निवासी सिहोरवा थाना नौतनवां की कपड़े की दुकान में घुसकर 3200 रुपये, लगभग बीस हजार रुपये की कीमत की पैंट, शर्ट, फैंसी दुपट्टे आदि चुरा ले गए। उसके बाद बगल में स्थित रामनिवास मौर्या निवासी मधुबन नगर नौतनवां की दुकान से 2500 रुपये व कपड़े की चोरी कर ली। इसके अलावा हीरालाल जायसवाल लोहिया नगर निवासी की दुकान से नकदी कपड़ा चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सतीश मद्धेशिया ने बताया कि टीन शेड में कपड़े की दुकान है। शटर और टीन शेड के बीच में गैप है। आशंका है कि उसी रास्ते चोर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार की सुबह जब दुकान पर आए तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा है और कैश काउंटर से नकदी गायब है। बृहस्पतिवार रात को भी छपवा निवासी सतीश मद्धेशिया की दुकान से चोरी हुई थी। सतीश की दुकान में एक दिन बाद दूसरी बार चोरी हो गई।
प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें