महराजगंज। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के दो अलग-अलग बीओपी के जवानों ने गश्त के दौरान कपड़ा, चावल, खाद, साइकिल बरामद कर नौतनवां कस्टम को सौंप दिया।
सशस्त्र सीमा बल के इंस्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि खनुआ बीओपी के जवानों ने गश्त के दौरान सूट 60, साड़ी 17, काॅटन कपड़ा 10 थान और तीन साइकिल और बलिराम यादव निवासी खनुआ थाना सोनौली को पकड़ा। हरदीडाली बीओपी के जवानों ने गश्त के दौरान मुर्दहिया घाट के पास यूरिया 11 बोरी, चावल 4 बोरी व दो साइकिल सहित अनिल वर्मा निवासी शैलदह उर्फ कवलदह थाना पुरंदरपुर को पकड़ा। संवाद