महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत निचलौल वन रेंज क्षेत्र के नारायणी गंडक नहर बहुआर खुर्द के तेरह चार नहर पुलिया में एक विशालकाय घड़ियाल दिखाई देने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते और मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। इसकी सूचना किसी ने बहुआर पुलिस चौकी पर दी, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस भीड़ को हटाते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि झुलनीपुर खड्डा नहर के तेरह चार नहर पुलिया में एक घड़ियाल देखे जाने पर लोगो की भीड़ जुट गई। उन्होंने लोगों से कहां की नहर में स्नान करने, मछली पकड़ने अथवा मवेशियों को पानी पिलाने के लिए नहर के किनारे जाने से सावधानी बरतें साथ ही किसी भी व्यक्ति को घड़ियाल दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस अथवा वन विभाग को दे। विशालकाय घड़ियाल कुछ देर बाद गहरे पानी में चला गया है।