फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वार्डों में स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा, लगेगा डस्टबिन

Mon, 06 Feb 2023 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्डों में स्वच्छता को मिलेगा बढ़ावा, लगेगा डस्टबिन
विज्ञापन

- पालिका की ओर से कराया जा रहे सर्वे, ठोस एवं तरल कचरे को व्यवस्थित तरीके से निस्तारित करने का होगा प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के प्रयास की दिशा में पहल हो रही है। नगर पालिका ने सभी वार्डों में कर्मियों को लगाकर डस्टबिन लगाए जाने के लिए स्थल का सर्वे कराने की योजना बनाई है। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद उन स्थानों पर न सिर्फ डस्टबिन लगवाया जाएगा, बल्कि सुबह-शाम कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी बनाई जाएगी।
नगरीय क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की दिशा में प्रयास तो बहुत होता है, मगर नियमितता बन नहीं पाती। अब जबकि पालिका में नए अधिशासी अधिकारी की तैनाती हुई है तो उन्होंने भी स्वच्छता के विकास की दिशा में पहल शुरू की है। उन्होंने सभी वार्डों में दो-दो कर्मियों को लगाते हुए ऐसे स्थलों का सर्वे करने को कहा है, जहां पर डस्टबिन लगाया जा सके व अधिक से अधिक वार्डवासियों को उसका लाभ मिल सके। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि लोग कूड़े को वहां डाल देंगे तथा रोज सुबह व शाम कर्मी निर्धारित स्थल पर पहुंचकर उसकी सफाई करेंगे। इससे जहां गंदगी दूर हो जाएगी, वहीं वार्ड भी साफ-सुथरा नजर आएगा।
विज्ञापन

-
प्रत्येक वार्ड में लगेंगे दो से तीन डस्टबिन
नगर के सभी 25 वार्ड में कुछ वार्ड सामान्य से बड़े हैं तो कुुछ छोटे। ऐसे में जिन वार्डों का दायरा बड़ा है, वहां पर तीन स्थलों पर डस्टबिन लगाया जाएगा। जिनका दायरा कम होगा वहां पर दो स्थलों पर डस्टबिन लगेगा। सभी स्थलों पर गीला व सूखा दोनों प्रकार का डस्टबिन लगाने की योजना है।
विज्ञापन

-
पालिका के साथ-साथ स्वच्छता आमजन का भी विषय है। सभी लोग नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग दें। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद वार्डों में डस्टबिन लगवाने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
आलोक कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें