नौतनवा। रेलवे गोरखपुर के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार को आरपीएफ और कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत प्लेटफार्म, शहीद स्मारक, पार्क व टिकट घर परिसर में झाड़ू लगाकर कचरा उठाया गया। स्वच्छ-रेल, स्वच्छ-भारत पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। असिस्टेंट कमांडेंट राजीव उपाध्याय ने बताया कि 16 सितंबर से दो अक्तूबर तक रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें रेलवे के कार्यालय, रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, ट्रैक, कालोनी में सफाई की जाएगी। इस मौके पर डीसीआई जितेंद्र कुमार, आरपीएफ नकहा जंगल प्रियांशु प्रिय, स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम आदि मौजूद रहे। संवाद