कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते घुघली के सफाई कर्मी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज। नगर पंचायत घुघली के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सभासद पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
सफाई नायक ओम प्रकाश, कन्हैया, दिनेश, राजेश, मनोज ने कहा कि सभासद पति द्वारा बेवजह घर पर सफाई करने के लिए बुलाया जाता है। अगर कोई सफाई कर्मी नहीं जाता है तो उनके द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। हमेशा कर्मचारियों की शिकायत करते हैं। उनके द्वारा रकम की मांग की जाती है। सफाई कर्मचारियों को मानसिक, आर्थिक हानि पहुंचाते हैं। कार्य के दौरान रास्ते में रोककर कहीं भी अपशब्द बोलने लगते हैं। सफाई कर्मियों ने कहा कि सभासद पति द्वारा अक्सर बेवजह परेशान किया जाता है। अगर सभासद पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सभी कर्मी आंदोलन करेंगे। इस दौरान रामकेवल, रामानंद, मोहन, सूरज, अशोक, मोहन, गणेश, राजू, मुकेश, बबलू, मुरली आदि मौजूद रहे। संवाद