फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बचने के लिए रहें सतर्क, त्वरित कराएं इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से बचने के लिए रहें सतर्क, त्वरित कराएं इलाज
विज्ञापन

महराजगंज। डेंगू से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के नोडल अधिकारी डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि यदि डेंगू के लक्षण दिखें तो नजदीक के सरकारी अस्पताल पर जाकर चिकित्सक को दिखाएं तथा जांच कराएं। झोलाछाप के चक्कर में न पड़ें। डेंगू की प्राथमिक जांच के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध हैं। यदि किसी को डेंगू है और उसे काटने वाला एडीज प्रजाति का मच्छर किसी अन्य व्यक्ति को काटता है तो उस व्यक्ति को भी डेंगू हो जाता है। ऐसे में बचाव सबसे बेहतर उपाय है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी ने बताया कि डेंगू के मरीजों के घर के आसपास के 160 व्यक्तियों का सेंपल लेकर डेंगू की जांच कराई गयी। सभी के रिपोर्ट निगेटिव मिले हैं। मिठौरा क्षेत्र के निवासी अखिलेश ( 27 ) ने बताया कि सितंबर में गुजरात घुमने गए थे। वहीं पर हल्का फुल्का बुखार आने लगा तो वह घर चले आए। इलाज के लिए अस्पताल गए। वहां 24 सितम्बर 2022 को जांच हुई तो डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं से इलाज हुआ। अब वह पूरी तरह से ठीक हैं।
विज्ञापन

----
जिले में डेंगू की वर्षवार स्थिति
वर्ष -- --- मरीज
2017-----19
2018-----10
2019-----22
2020-----02
2021-----37
2022-----22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें