फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रंजिश को लेकर पट्टीदारों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Jul 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम कुइया में पुरानी रंजिश में दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। रविवार को ग्राम कुइया निवासी विनोद हरिजन व उनके पट्टीदार पारस हरिजन के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर वाद विवाद के बाद मारपीट में बदल गई। जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आईं। इस मामले को लेकर दोनों तरफ से कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर विनोद हरिजन, शकुंतला देवी, साधना, रिंकू व दूसरे पक्ष के पारस हरिजन, दुर्गेश, अवधेश व इंदल हरिजन के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें