महराजगंज। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भिटौली के थानेदार और खंड विकास अधिकारी परतावल रजत गुप्ता के बीच नोकझोंक हो गई। इस प्रकरण पर अधिकारी पर्दा डालते रहे।खंड विकास अधिकारी ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा है।
शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनवाई हो रही थी। इस बीच भिटौली थाना परिसर में शौचालय निर्माण की सुस्ती पर खंड विकास अधिकारी व भिटौली थानेदार के बीच नोकझोंक होने लगी। हालांकि, अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को तुरंत रफादफा कर दिया। थानाध्यक्ष भिटौली सुनील कुमार राय ने बताया कि नोकझोंक नहीं हुई थी। शौचालय निर्माण में देरी होने की बात कही गई थी। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि ज्ञापन मिला है। कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को पत्र भेज दिया गया। संवाद