फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा, एआरपी को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
- बृजमनगंज ब्लॉक के लेहड़ा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लेहड़ा में बच्चों की संख्या कम होने पर खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोमवार की देर शाम शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में की। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने पर जोर दें। नामांकन व ठहराव की स्थिति को भी बेहतर बनाएं। बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत व खराब कार्य करने वाले शिक्षकों को दंडित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में बिना मान्यता चल रहे विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। बिना मान्यता वाले विद्यालयों की नियमित रूप से जांच करते हुए उनके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई करें। गलत तरीके से मेडिकल लीव लेकर विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों की मेडिकल टीम से जांच कराई जाएगी। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन शैलेंद्र वर्मा, केके सिंह, अविनाश गौरव, दिनेश मिश्रा समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें