महराजगंज। नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था जल्द बेहतर होगी। आने वाले दिनों में शहर में निर्वाध बिजली मिलेगी। उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कही। वह मंगलवार को गांधीनगर, नेहरू नगर में रिवेंब डिस्ट्रीब्यूटर सेक्टर स्कीम के तहत विद्युत पोल और जर्जर विद्युत तार को बदलने के कार्य का शुभारंभ कर रहे थे। कहा कि योजना के तहत नगर के सभी वार्डों में जर्जर तार और आवश्यकता के अनुसार विद्युत पोल लगाए जाएंगे। इस अवसर पर उप खंड अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, उप प्रबंधक परियोजना प्रवीण कुमार, सहायक परियोजना प्रबंधक भारत भूषण, अवर अभियंता संतोष पांडेय, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद