फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार नई पंचायतों में पहली बार बनी शहर की सरकार

Sun, 14 May 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने बाद खुशी ने झूम उठे प्रत्याशियों के समर्थक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की चार नगर पंचायतों में पहली बार शहर की सरकार बनी तो वहां के लोग खुशी झूम उठे। पहले वह ग्राम प्रधान का चुनाव करते थे। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद उनका जीवन शहरी हो गया है। अब नगर पंचायत में अध्यक्ष का चुनाव हो गया तो लोगों को उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
बृजमनगंज, चौक बाजार, परतावल, पनियरा को नगर पंचायत बनाया गया। इनमें अधिकतर सुविधाएं गांव जैसी हैं। चुनाव के दौरान लोगों ने विकास को ध्यान में रखते हुए अपने मनपसंद उम्मीदवार को चुना। बैलेट बॉक्स खुलने पर जनता ने जिसे चुना था, उसके सिर जीत का सेहर बंधा।
विज्ञापन

पनियरा कस्बे के रामदीन ने बताया कि अपने पसंद के अध्यक्ष का चुनाव किया गया है। आने वाले दिनों में कस्बे में बेहतर सुविधाएं होंगी। चौक बाजार के रत्नेश ने बताया कि चौक बाजार नगर पंचायत में पहली बार अध्यक्ष के नेतृत्व में कामकाज होगा। उम्मीद है कि शहर की नई सरकार विकास को गति देगी।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा। बृजमनगंज के रामप्रकाश ने बताया कि अब बुनियादी सुविधाएं और बेहतर होंगी। बृजमनगंज में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। सड़क, बिजली, पानी की सुविधा बेहतर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें