फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाएं नगरवासी

विज्ञापन
मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाएं नगरवासी
विज्ञापन
नगर के बैकुंठपुर व पटेल नगर वार्ड में अमृत सरोवर पर बने शिलाफलकम का अध्यक्ष व ईओ ने किया अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर के बैकुंठपुर व पटेल नगर वार्ड में अमृत सरोवर पर बने शिलाफलकम का अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को अनावरण किया। अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने कहा कि मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी नगरवासी सहभागी बनने का कार्य करें।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन की अपनी मिट्टी से लगाव की स्थिति को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। वहां मौजूद कर्मियों व लोगों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सभासद राजेंद्र गौतम व सुराती देवी, प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम, निर्माण लिपिक बैकुंठ यादव, विनोद जायसवाल, लालबहादुर, इंद्रेश, विजय, संदीप आदि मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग परिसर में अधिशासी अभियंता गंगासागर ने विभागीय कर्मियों को पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा। उधर, सिसवा ब्लॉक के ग्राम हरखपुरा स्थित पंचायत भवन पर आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जन-जन की सहभागिता से ही कार्यक्रम सफल होगा। घुघली क्षेत्र के ग्रामसभा भुवनी के मठ टोले की पोखरी पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई। घुघली क्षेत्र के ग्रामसभा भुवनी के मठ टोले की पोखरी पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में शपथ दिलाई गई। समाजसेवी सीताराम पांडे, रणजीत सिंह,प्रधान ओमप्रकाश कन्नौजिया, वकील उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र सिंह, शशि रंजन, हरेंद्र मद्धेशिया, निहाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें