फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सजे चर्च, क्रिसमस की तैयारियों में जुटा समाज

Mon, 23 Dec 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। मसीही समुदाय 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाएगा। 24 की मध्यरात्रि प्रभु यीशु जन्म लेंगे। इसके बाद क्रिसमस का जश्न शुरू होगा। मसीही समाज के लोग प्रभु यीशु मसीह के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। घरों व चर्चा की साफ-सफाई की जा रही है। पुरोहित व मसीही समुदाय अनुयायियों के घर-घर जाकर प्रभु के आगमन पर उनके स्वागत के लिए तैयार रहने का संदेश दे रहे हैं। क्राइस्ट द किंग चर्च नौतनवां में क्रिसमस पर्व मनाने की तैयारी चल रही है। पूरा चर्च रंग बिरंगी झालरों, स्टार, क्रिसमस ट्री, पुष्प आदि से सजाया जा रहा है। चर्च के बगल में चरनी (गोशाला) बनाई जा रही है जहां प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चरनी की तैयारी में जुटे फादर सोबिन ने बताया कि क्रिसमस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मसीही समुदाय की ओर से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें