फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से घायल चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से घायल चौकीदार की मौत
विज्ञापन

नौतनवां ( महराजगंज)। गोरखपुर नौतनवां रूट पर बगहा गांव के पास मंगलवार सुबह नौतनवां से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बगहा निवासी हबीब (70) गांव के चौकीदार थे। मंगलवार सुबह लगभग 6.20 बजे टहलने जा रहे थे। रेलवे लाइन के किनारे पहुंचे थे कि नौतनवां से चलकर गोरखपुर जा रही थी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से गिर गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण व परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें