फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौक बाजार वासियों को शहरी बिजली का लाभ नहीं मिल रहा

Mon, 04 Mar 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। लोगों को शहरी बिजली का लाभ नहीं मिल रहा है। 21 घंटे बिजली मिलेगी कह कर चौक फिडर बनाया, लेकिन शहरवासियों को ग्रामीण बिजली ही मिल रही है। बीते साल दिसंबर महीने में नगर पंचायत में फीडर बना था। वर्तमान में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। जानकारी के अनुसार दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में नगर पंचायत के ठेकी चौराहे से देवी चौराहा, धरमपुर, टेंगरहना बरगदही बसंतनाथ, केवलापुर कला में करीब 100 लोहे के पोल लगाए गए थे। जिम्मेदारों ने यह भरोसा दिया था कि नगर पंचायत के लिए अलग से फीडर बनजाने से ट्रिप जैसी समस्याओं से निजात मिलने के साथ ही 21 घंटे बिजली मिल सकेगी, लेकिन हकीकत में 15 से 18 घंटे ही नगरवासियों को बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

शहरवासी संदीप राव ने बताया कि चौक फीडर बने दो महीने से अधिक का समय हो गया, लेकिन अबतक 21 घंटे बिजली का लाभ शहरवासियों को नहीं मिला। जनवरी महीने में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए आननफानन चौक फीडर बनाने का कार्य होना शुरू हुआ था, लेकिन अब सभी कार्य ठंडे बस्ते में चला गया है। दुर्गेश गोंड़ का कहना है कि शहर का दर्जा भले ही मिल गई हो लेकिन अबतक शहरी बिजली का लाभ नहीं मिल रहा है। अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश सिंह नें बताया कि नगर पंचायत में खुद का फिडर बना है। अगर कहीं समस्या हो रही है तो उसकी जांच कर समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें