फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के कस्टम अफसर को सीमा पर देख भारतीय चौंके

Fri, 06 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर लगभग दो बजे चीन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (कस्टम) लांग चिंग वी रूपनदेही जिले के बेलहिया कस्टम कार्यालय पर पहुंचे। नेपाल पुलिस के जवान उनकी सुरक्षा में लगे थे। उन्होंने एक घंटे तक कस्टम कार्यालय में नेपाल के अधिकारियों के साथ बातचीत की। बैठक के बाद वह नो मैंस लैंड पर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मुस्तैद नेपाली जवानों से भी बात की और कुछ देर सोनौली सीमा पर भारतीय गतिविधियों की ओर निगाह लगाए रहे। कुछ देर बाद वह लौट गए। इससे भारतीय कस्टम के लोग भी अलर्ट की मुद्रा में रहे। एसएसबी के कमांडेंट केएस बनकोटी ने कहा कि चाइना के डिप्टी डायरेक्टर जनरल कस्टम के आने की जानकारी मिली है। सुरक्षा एजेंसियां उनके आने का मकसद को जानने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें