चीन के नागरिक को सीमा से लौटाया
सोनौली(महराजगंज)। सोनौली सीमा से भारत में प्रवेश मांगने आए चीन के नागरिक को प्रशासन ने पूछताछ के बाद नेपाल लौटा दिया।
शनिवार शाम सोनौली के एसएसबी चेक पोस्ट पर चीन का नागरिक भारत जाने के लिए पहुंचा। जवानों ने मामला पुलिस और आब्रजन विभाग को सौंप दिया। पूछताछ के बाद उसे नेपाल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोनौली सीमा के रास्ते विदेसी नागरिकों के भारत मे प्रवेश पर रोक है। चीन के नागरिक के पास नेपाल का पासपोर्ट और बीजा था। संवाद