फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बच्चों को नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से बच्चों को नहीं मिल रहा मध्याह्न भोजन
विज्ञापन

परतावल। बनकटिया गांव के प्राथमिक स्कूल के बच्चों को तीन दिन से मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। बुधवार को अभिभावक स्कूल पहुंचे और खाना नहीं मिलने का विरोध किया। प्रधानाध्यापक कमरूद्दीन ने बताया कि प्रधान की ओर से राशन उपलब्ध नहीं कराने की वजह से भोजन नहीं बन पा रहा है।
परतावल ब्लॉक के बनकटिया गांव के प्राथमिक स्कूल में 82 बच्चे पंजीकृत हैं। दो शिक्षकों और दो शिक्षामित्रों की तैनाती है। बुधवार को स्कूल में 55 बच्चे मौजूद रहे। तीन दिन से दोपहर में बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा है। इसकी शिकायत गांव वालों ने प्रधान से की, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने बुधवार को फोन से सूचना दी। प्रधान और कोटेदार के आपसी विवाद में राशन नहीं मिल पा रहा है। समस्या का जल्द समाधान कराकर बच्चों को नियमित रूप से मध्याह्न भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें